May 20, 2026
10-oct

पारिवारिक रोल मॉडल विषय पर कार्यशाला का आयोजन, 10 युवतियों ने भाग लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पारिवारिक रोल मॉडल विषय पर तेरापंथ महिला मंडल द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया। कन्या मंडल की 10 युवतियों ने अपने परिवार में ही अपने रोल मॉडल के बारे में जानकारी देते हुए निबंध लिखा। निर्णायक अंकिता सांड ने बताया कि प्रतियोगता में प्रथम विजेता पारूल लुनिया रही और दूसरा स्थान साक्षी दूगड़ ने प्राप्त किया वहीं तीसरे स्थान पर कोनीका संचेती रही। इस दौरान महिला मंडल संरक्षिका सदस्या झिणकार देवी बोथरा ने युवतियों को प्रोत्साहन पुरस्कार दिए। मंडल अध्यक्ष सुनीता डागा ने सभी का आभार जताया। मंत्री संगीता बोथरा व कन्या मंडल प्रभारी बबीता पुगलिया ने कार्यक्रम की व्यवस्था संबंधी सेवाएं दी।

रघुनाथजी मंदिर में छप्पन भोग का आयोजन, लगाए जयकारे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालूबास के रघुनाथजी मंदिर में आज छप्पन भोग का आयोजन किया गया। पुजारी अशोक आसोपा ने बताया कि श्रद्धालुओं में राममंदिर निर्माण को लेकर उत्साह का माहौल छाया है और आज मंदिर में जमकर जयकारे लगाते हुए भजन कीर्तन किया गया। बड़ी संख्या में महिलाएं आयोजन में शामिल हुई और जमकर भजनों पर नृत्य किया।

शिक्षिका प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेने पाली रवाना हुई दुर्गावाहिनी सदस्य।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रविवार से पाली में चार दिवसीय दुर्गावाहिनी शिक्षिका प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन होगा। वर्ग में भाग लेने आज श्रीडूंगरगढ़ से संगठन सदस्य राजेश्वरी सुथार, लक्ष्मी सुथार, हेतल सोनी, हर्षिता सोनी पाली के लिए रवाना हुई। इनका प्रशिक्षण होने के पश्चात ये दुर्गावाहिनी के वर्ग में शिक्षिका के रूप में भाग लेंगी।