May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-02-25 at 19.51.32

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 फरवरी 2025। बजट सत्र के दौरान आयोजित बजट पर चर्चा सत्र में मंगलवार को विधायक ताराचंद सारस्वत ने श्रीडूंगरगढ़ के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होने वाली घोषणों के लिए मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री का आभार जताया। शहर को दिए गए पेयजल के लिए दिए गए 80 करोड़ के पैकेज, सड़कों व औद्योगिक क्षेत्र को उन्होंन विकास में नए आयाम स्थापित करने वाला बताया। विधायक ने बजट को कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों और बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाते हुए विकसित राजस्थान की परिकल्पना को साकार करने वाला वित्तीय बजट बताया। उन्होंने गुसाईसर बड़ा में 220 केवी जीएसएस, एईएन कार्यालय, उपनी में 33/11केवी जीएसएस, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग सहायक अभियंता( ग्रामीण) खंड हेतु पद स्वीकृत करने, सीवरेज व ट्रीटमेंट के कार्य योजना बनाकर क्षेत्र में विशेष बजट दिए जाने की मांग की। विधायक सारस्वत ने ऊर्जा मंत्री हीरालाल नगर से मुलाकात कर क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग रखी और जल स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग मंत्री से मुलाकात कर क्षेत्र में पेयजल व सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करवाने की भी मांग की। विधानसभा में विधायक ने रखी क्षेत्र के लिए ये मांगे, देखें पूरा वीडियो:- https://fb.watch/xZyMBLeKwh/