May 20, 2026
0000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 फरवरी 2025। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव बादनूं में स्थित महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल की जर्जरावस्था ने ग्रामीणों को आंशकित कर दिया है। स्कूल में कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 10 तक 12 कक्षाएं लग रही है। विद्यालय में 374 विद्यार्थी और 11 शिक्षक है, और 6 से अधिक कक्षाएं स्कूल के मैदान में लग रही है। विद्यार्थी आमने सामने बैठकर पढ़ रहें है। ऐसे में एक दूसरे की कक्षाओं की आवाजों से विद्यार्थी व शिक्षक परेशान भी है। विद्यालय में मात्र चार कमरे ठीकठाक अवस्था में है। शेष सभी कक्ष जीर्ण शीर्ण हालातों में है जो कभी गिरने की कगार पर खड़े है। मौजिज ग्रामीणों ने कहा कि आजादी के 78 वर्ष बाद भी बच्चों को शिक्षा का माहौल और सुविधा नहीं दे पा रहें है। ग्रामीणों ने शिक्षा के नाम पर दिए जा रहें भारी भरकम बजट पर प्रश्नचिह्न लगाते हुए कहा अब बढ़ती गर्मी में बच्चे कहां व कैसे बैठेंगे ये समस्या भी मुंह बाए खड़ी है। ग्रामीणों ने बताया कि जर्जर भवन के कारण बच्चों की जान आफत में है। गांव के सरपंच प्रतिनिधि मालाराम नागा व आरएलपी नेता दानाराम घिंटाला, कांग्रेस की नीरू चौधरी ने सोमवार को शिक्षा विभाग व जिला परिषद से विद्यालय में कमरों के निर्माण करवाने की मांग भी की।अधिकारियों ने उन्हें शीघ्र ही कमरा निर्माण करवाए जाने का आश्वासन दिया। विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य गणेश तरड ने टाइम्स को बताया कि इस संबंध में शिक्षा विभाग को 6 कक्ष बनवाए जाने बाबत पत्र दिया गया है। विद्यालय में पूर्व में 18 जनवरी 2024 को 5 जर्जर कमरों को गिराने की स्वीकृति दिए जाने पर उन्हें जमीदोंज कर मलबे की नीलामी कर जगह को समतल करवाया गया। स्टाफ ने समतल भूमि पर तीन कमरे नीचे व तीन कमरे उसके ऊपर जिनमें प्रति कक्ष में 70 बच्चों के बैठने की व्यवस्था हो ऐसी मांग की है।

बता देवें 18 फरवरी के काले दिन नोखा क्षेत्र में तीन बच्चों की मौत पानी की कुंड की पट्टियां टूटने से हो गई। इस घटना के बाद देशभर में भ्रष्टाचार व लापरवाही के प्रति लोगों ने नाराजगी जताई। घटना की कहीं पुनरावर्ती ना हो इस ऐसे कार्य किए जाने की बात सभी नेताओं व नागरिकों ने कही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बादनू में स्थित महात्मा गांधी स्कूल का जर्जरावस्था में है जिससे बच्चों की जान आफत में होने की बात ग्रामीण कह रहें है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विद्यालय में आमने सामने बैठक कर पढ़ रहें है विद्यार्थी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्कूल के हालात देखकर परिजन आशंकित हो गए है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नए कमरे बनाए जाने की मांग की ग्रामीणों ने, स्कूल ने विभाग को दिए पत्र।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आस पास की आवाजों से भी प्रभावित होते है विद्यार्थी।