May 21, 2026
WhatsApp Image 2023-07-09 at 2.37.00 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जुलाई 2023। इसी सत्र में प्रारंभ हुए मोमासर राजकीय महाविद्यालय का विधिवत लोकार्पण आज विधायक गिरधारीलाल महिया ने किया। महिया ने कहा कि जनता के लिए समर्पण भाव ही मेरी ताकत है और क्षेत्र का विकास जनता का अधिकार है। इस विकास के क्रम में शिक्षा के अवसर प्राप्त होना सर्वाधिक महत्वपूर्ण विषय है जिसपर पूरा ध्यान देते हुए ये प्रयास रहा है युवा पीढ़ी पढ लिखकर हर क्षेत्र में भारतीय मूल्यों की स्थापना के साथ देश विकास में भागीदार बनें। महिया ने कहा की मोमासर के युवाओं के लिए राजकीय विद्यालय में भी विज्ञान संकाय की स्वीकृति राज्य सरकार से जारी करवाई गई है। महिया ने कहा कि इससे गांव की बालिकाओं को गांव में ही पढ़ने के अवसर मिल सकेंगे। महिया ने जानकारी देते हुए बताया कि महाविद्यालय के नवीन भवन के लिए 4.50 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति भी राज्य सरकार ने जारी कर दी है और टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो गई है। शीघ्र ही मोमासर में महाविद्यालय के लिए आवंटित भूमि पर भवन का निर्माण शुरू हो जाएगा और अगले सत्र से ही महाविद्यालय नये भवन में संचालित होगा। लोकार्पण समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में साहित्यकार श्याम महर्षि ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मोमासर को उपतहसील बनवाने की मांग रखी वहीं पूर्व प्रधान दानाराम भामू ने इसे शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर बताया। भामूं ने ग्रामीणों की ओर से विधायक का आभार जताते हुए कहा कि इससे मोमासर सहित आस पास के गांवो में भी महिला शिक्षा को नई दिशा मिल सकेगी। समारोह में कॉलेज शिक्षा के सहायक निदेशक सी एस रंगा ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया के तहत अब तक नए खुले महाविद्यालय में 127 विद्यार्थियों का एडमिशन के आवेदन आए है। पूर्व प्रधान मघाराम मेघवाल, शिक्षाविद ताराचंद इंदौरिया, मोहरसिंह यादव, अशोक पटावरी, तुलसीराम चौरड़िया, पूर्व सरपंच जेठाराम भामूं, सत्तासर सरंपच सुनील मलिक, महाविद्यालय के नॉडल अधिकारी ने भी विचार व्यक्त किए। समारोह में पूनमचंद संचेती, ट्रस्ट के ट्रस्टी सदस्य, हनुमान भामू, मालाराम सिंवल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें।इस दौरान ग्रामीणों ने कुछ मांगे भी विधायक से की जिनपर कार्य करने का आश्वासन भी विधायक ने दिया। आप भी देखें आयोजन के विशेष फोटो।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मोमासर में राजकीय महाविद्यालय का लोकार्पण किया विधायक महिया ने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिया ने इसे महिला शिक्षा के लिए स्वर्णिम पहल बताई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। साहित्यकार श्याम महर्षि ने शिक्षा से ही जीवन की उन्नति संभव बताई, पूर्व प्रधान दानाराम भामूं ने इसे गांव के विकास में मील का पत्थर बताया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व सरपंच जेठाराम भामूं ने विधायक का स्वागत सम्मान कर जताया आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय महाविद्यालय का समारोह पूर्वक हुआ लोकार्पण। अनेक शिक्षाविद रहें उपस्थित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लोकार्पण समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहें और विधायक का आभार जताया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सामाजिक कार्यकर्ता तुलसीराम चोरड़िया ने विचार व्यक्त किए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीणा ने जताया आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सामाजिक कार्यकर्ता विद्याधर शर्मा ने शॉल ओढाकर किया विधायक का सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महाविदयालय स्टॉफ भी मौजूद रहा, बालिकाओं ने किया स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इसी सत्र से प्रारंभ हुए राजकीय महाविदयालय में 117 प्रवेश हुए, वहीं इसी वर्ष दो कालांश एक साथ प्रारंभ होने का है उत्साह।