






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 नवबंर 2023। शनिवार को मतदान के बाद रात भर विश्लेषण का दौर चला और आज भी दिनभर नेता अपने अपने कार्यालयों में ही नजर आए। देर शाम तक नेताओं ने कार्यालय नहीं छोड़ा और टाइम्स से बातचीत में जनता का आभार जताया। माकपा प्रत्याशी गिरधारीलाल महिया दिनभर गांवो से आए अनेक कार्यकर्ताओं से मिले और सभी का आभार जताया। महिया ने कहा कि शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने पर प्रशासन व जनता का कोटि कोटि का आभार व्यक्त करता हूं। महिया ने कहा कि क्षेत्र में मतदान लक्ष्य के अनुरूप 75 प्रतिशत रहने पर जनता को शुभकामनाएं है और समर्थकों का उन्होंने गद्गद भाव से आभार जताया। कांग्रेसी नेता मंगलाराम गोदारा भी दिनभर कार्यालय में मौजूद रहें व कार्यकर्ताओं से मिले। गोदारा ने भावविभोर होकर समर्थकों का आभार जताया और प्रशासन सहित जनता को धन्यवाद दिया। देर शाम केसराराम गोदारा ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए जनता को धन्यवाद देते हुए सभी का आभार जताया। भाजपा नेता ताराचंद सारस्वत भी दिनभर कार्यालय में रहें और पूरे अंचल के गांव गांव से आए कार्यकर्ताओं से मिले। सारस्वत ने कहा कि पार्टी के एक एक कर्मठ कार्यकर्ता के प्रति कृतज्ञ हूं और क्षेत्र की जनता का आभार जता रहा हूं। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासन के प्रयास सराहनीय रहें है। बता देवें देर रात तक कार्यालय में रौनकें है और चाय कॉफी के अनेक दौर के साथ चर्चा अब परिणाम की शेष रही है।






