May 20, 2026
0000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 जनवरी 2025। मौसम में दिन में गर्मी व रात में सर्दी ने सर्दी जुकाम के मरीजों में खासा इजाफा कर दिया है। बीती रात क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में ओस की बूंदे जम गई वहीं सुबह 8 बजे ही सूर्य की तेज गर्मी का असर नजर आने लगा। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में मौसम ने परेशान करते हुए लोगों को असमजंस में डाल दिया है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में तेज सर्दी का दौर अगले चार दिन और जारी रहेगा। इस बीच तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है। आसमान बिल्कुल साफ रहेगा, जिससे उत्तरी हवाओं का असर रहेगा। कड़ाके की सर्दी से लोगों को 28 जनवरी से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के मुताबिक, राजस्थान में अगले 4 दिन आसमान बिल्कुल साफ रहेगा और न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट हो सकती है। सुबह-शाम कई शहरों में सर्दी थोड़ी तेज रहेगी, जबकि दिन में आसमान साफ रहने से तेज धूप निकलेगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गाबास रामसरा में शनिवार सुबह खेतों में जम गई ओस की बूंदे। (फोटो- मोहनलाल जाखड़)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गेहूं की फसल पर बीती रात जमी ओस की बूंदे। (फोटो- बुधाराम जाखड़, रीड़ी)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शनिवार सुबह खिली धूप। (फोटा-मुकेश सोनी)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शनिवार सुबह अच्छी खिली धूप।