May 20, 2026
0000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 जनवरी 2025। अनेक जरूरतमंद परिवार लंबे समय से खाद्य सुरक्षा योजना में नाम जोड़े जाने के लिए इंतजार कर रहें है। ऐसे पात्र परिवार व व्यक्ति कल 26 जनवरी से अपना नाम योजना में जुड़वा सकेंगे। राज्य सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम योजना का पोर्टल खोलने के आदेश जारी कर दिए है। इसके तहत पात्र परिवार या व्यक्ति ई-मित्र के जरिए नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इससे पुर्व वर्ष 2022 में गहलोत सरकार ने नाम जोड़ने के लिए पोर्टल खोला था।
पिछले महीने हुई कैबिनेट की बैठक में राज्य सरकार ने पोर्टल खोलने का निर्णय किया था। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने गुरुवार रात आदेश जारी किए हैं। हाल ही में सरकार ने खाद्य सुरक्षा योजना के लिए आने वालों आवेदनों की जांच के लिए एक कमेटी का गठन भी किया था। इसमें ग्रामीण स्तर पर पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी और शहरी स्तर पर निकाय के कर्मचारी व बूथ लेवल अधिकारी को शामिल किया है। यह कमेटी एप्लिकेशन फॉर्म के साथ आवेदक के घर जाकर जांच करेगी। ये अपनी रिपोर्ट जिला स्तर पर शहरों में नगरीय निकाय के अधिशाषी अधिकारी (EO) और ग्रामीण स्तर पर ब्लॉक अधिकारी को भेजेंगे।
एसडीएम या जिला रसद अधिकारी जोड़ेंगे नाम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शहरी और ग्रामीण स्तर पर ये अधिकारी अपनी रिपोर्ट और आवेदन की कॉपी को जिला स्तर पर अपीलीय अधिकारी एसडीएम या जिला रसद अधिकारी को भेजेंगे। वही नाम को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम की लिस्ट में जोड़ेंगे। वर्तमान में राजस्थान में करीब 4 करोड़ 36 लाख लोग इस योजना से जुड़े हैं। वहीं केंद्र सरकार से राज्य की जनसंख्या के अनुपात में 4 करोड़ 46 लाख लोगों के लिए गेहूं आवंटन का कोटा है। ऐसे में सरकार के पास अभी 10 लाख लोगों को और जोड़ने कोटा है।