






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 मार्च 2024। यूजर्स के फेसबुक अकाउंट अचानक एकसाथ दुनिया भर में बंद हो गए है। इसका कारण मेटा अकाउंट क्रेश होना बताया जा रहा है। लोगों में फेसबुक, इंस्टाग्राम अकाउंट बंद होने से खलबली मच गई है। फेसबुक ने सर्वर डाउन होने का मैसेज भेजकर लोगों को चिंता नहीं करने की बात कही है। वहीं लोगों में हैकर्स का डर भी सता रहा है। लोग परेशान है कि उनके फोटो वीडियो हैकर्स के हाथ ना लग जाए। बीते आधे घंटे से अधिक समय से लोग परेशान हो रहें है। मार्क जकरबुर्क ने अपने ट्वीटर अकाउंट से सब कुछ कुछ ही मिनटों में सोलव करने का मैसेज भी किया है।





