May 21, 2026
sri-news-banner-Recovered

मुख्यमंत्री आवास पर होगी कल बैठक, राजपुरोहित सहित जिले के पदाधिकारी होंगे शामिल।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजस्थान गौसेवा समिति की बैठक बुधवार सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री आवास पर रखी गई है जिसमें समिति के प्रदेश व जिले के पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में भाग लेने समिति प्रदेश गोचर विकास महामंत्री तोलियासर निवासी पृथ्वीराज राजपुरोहित सहित अनेक पदाधिकारी जयपुर के लिए रवाना हो गए है। इस दौरान जिलाध्यक्ष विष्णु सारस्वत, जिला उपाध्यक्ष नारायण सिंह, जिला संगठन मंत्री गोपीकिशन अग्रवाल रवाना हुए है। राजपुरोहित ने बताया कि बैठक में गौशालाओं को अनुदान से संबंधित आ रही समस्याओं व गोचर, ओरण, जोहड़ पायतन की भूमि पर दिन प्रतिदिन हो रहे अतिक्रमण को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी। बड़ी संख्या में संत समाज के प्रतिनिधि भी बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक की अध्यक्षता दिनेश गिरीजी महाराज करेंगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पृथ्वीराज राजपुरोहित शामिल होगे कल सीएम हाऊस पर आयोजित गौसेवा समिति की बैठक में।

असिस्टेंड कमांडेंट ने बच्चों को अनुशासन का महत्व।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कन्हैयालाल सिखवाल महात्मा गांधी विद्यालय में परिसर में लिखमीसर उत्तरादा निवासी असिस्टेंड कमांडेंट डूंगरलाल जाखड़ का प्रोत्साहन व प्रेरक कार्यशाला रखी गई। जाखड़ ने विद्यार्थियों को संघ लोक सेवा आयोग एवं केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा के बारे में विभिन्न परीक्षाओं की जानकारी देते हुए जीवन में अनुशासन का महत्व बताया। जाखड़ ने कहा कि जीवन में किसी भी परीक्षा में सफल होने के लिए नियमित अभ्यास का होना जरूरी है और वो अनुशासन से ही संभव है। बच्चों ने बेल्ट सर्विस के बारे में अनेक प्रश्न पूछे जिनके उत्तर भी जाखड़ ने दिए। कार्यशाला में प्रधानाचार्य विमला गुर्जर ने जाखड़ को स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया व शारीरिक शिक्षक राजूनाथ सिद्ध ने साफा पहनाकर सम्मान किया। विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। असिस्टेंड कमांडेट डूंगरलाल जाखड़ ने बच्चों को विभिन्न परिक्षाओं के बारे में जानकारी दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रधानाचार्य विमला गुर्जर ने किया जाखड़ का सम्मान।

श्रीडूंगरगढ़ के लाडले ने अंबानी के बेटे के विवाहोत्सव में दी प्रस्तुति।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जामनगर में आयोजित मुकेश व नीता अंबानी के बेटे अंन्नत अंबानी व राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग सेरेमनी में श्रीडूंगरगढ़ के उभरते कलाकार जाकिर हुसैन ने अपनी प्रस्तुति दी। जाकिर ने म्यूजिक डारेक्टर अजय अतुल के साथ परफोरमेंस दी। जाकिर ने बताया कि उसने अपने दादा गुलाम मोहम्मद व पिता मोहम्मद रमजान से संगीत की शिक्षा ली है। जाकिर गत 15 वर्षों से मुंबई रह कर संगीत क्षेत्र में ही कार्य कर रहा है। बता देवें जाकिर के बड़े भाई मुन्नवर अली वॉलिवूड में नामचीन गायक के रूप में पहचान कायम करने में कामयाब हुए है और अनेक बड़ी फिल्मों में गाने गाए है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अंबानी पुत्र के चर्चित विवाहोत्सव में दी प्रस्तुति जाकिर ने, भेजी टाइम्स को फोटो।