May 21, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 सितंबर 2022। मोमासर व्यापार मंडल एसोसिएशन की आम सभा का आयोजन सोमवार शाम को किया गया। सभा में मोमासर बाजार के व्यापारियों ने बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभा में सर्वसम्मति से मनोज संचेती को अध्यक्ष चुना गया और उपाध्यक्ष इंद्रचंद सुथार चुने गए। कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी खेताराम सियाग को दी गई और मंत्री पद पर मांगीलाल पाडर को चुना गया। इस दौरान व्यापारियों ने तथा सरपंच सरिता देवी संचेती ने कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी। सरपंच ने कार्यकारिणी को व्यापारी हित में कार्य करने की प्रेरणा दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर व्यापार मंडल के अध्यक्ष चुने गए मनोज संचेती, ग्रामीणों ने दी बधाईयां।