






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 मार्च 2024। फर्जी दस्तावेज बनाकर बिजली कनेक्शन लेने वाले एक जने के खिलाफ सेरूणा थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। गांव पूनरासर की रोही में प्रेमनाथ पुत्र पूर्णनाथ सिद्ध ने इसी गांव के निवासी रेवंतनाथ पुत्र नानूनाथ के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसे धोखा देने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार करवाकर अपने लाभ के लिए विद्युत कनेक्शन पर प्रमाण पत्र जारी करवा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई ईश्वरसिंह को दे दी है।



