May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 दिसंबर 2025। गांव भोजास में बीती रात 3 बजे पानी की डिग्गी में एक युवती का शव मिला। शव सेरूणा पुलिस ने डिग्गी से निकलवा कर उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। यहां मौके पर परिजन व समाज के लोग पहुंचे। परिजनों ने मृतका 18 वर्षीय राजलक्ष्मी पुत्री दिवंगत ओमसिंह राजपुरोहित निवासी भोजास के साथ ज्यादती कर हत्या करने के आरोप में मामला दर्ज करने की मांग की। मृतका अपनी माता सुशीला देवी के साथ ढाणी में थी, माता ने एक नामजद युवक के खिलाफ रिपोर्ट पुलिस को दी है। गुरूवार शाम परिजन व समाज के लोग विधायक लोक सेवा केंद्र गए और हत्या के आरोप में मामला दर्ज किए जाने की मांग की। युवती के शव का गुरूवार शाम को पोस्टमार्टम हो सका और परिजनों ने हत्या का मामला दर्ज होने से पहले शव लेने से इंकार कर दिया। परिजन अभी भी मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठे है। परिजनों द्वारा समाज के लोगों से संपर्क किया जा रहा है व सुबह प्रदर्शन की योजना भी बनाई जा रही है।