






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अप्रैल 2025। क्षेत्र में गर्मी बढ़ने के साथ ही आगजनी की घटनाएं भी बढ़ रही है। गांव धनेरू की रोही में मंगलवार शाम को करीब 4 बजे किसान चतराराम पुत्र मोडाराम मेघवाल के खेत में बने झोपड़ें में अचानक आग लग गई। अज्ञात कारणों से लगी इस आग की लपटें देखकर आस-पास के किसान मौके पर पहुंचे और पास ही स्थित खेत के ट्यूबवेल को चालू करके आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक झोंपड़ें सहित उसमें रखा पशु चारा व अन्य सामान जलकर राख हो गया। गांव के सुनील देराजश्री ने बताया कि आग के कारण झोंपड़े के पास बंधी हुई चार बकरियां और बकरियों के 3 छोटे बच्चे जिंदा जल गए। आगजनी की घटना के समय किसान परिवार किसी कार्य से गांव गया हुआ था।




