






प्रतापसिंह को मिली ब्लॉक की जिम्मेदारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ बीकानेर के जिलाध्यक्ष महावीर ओझा ने सोमवार 30 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया। 21 सदस्यों सहित जिलों के सभी ब्लॉक स्तर पर भी अध्यक्षों का मनोनयन करते हुए जिम्मेदारी दी गई है। इसी क्रम में श्रीडूंगरगढ़ उपखंड पर संघ अध्यक्ष का दायित्व प्रतापसिंह को दिया गया है। सिंह को सभी जानकारों ने मनोनयन पर बधाई दी।

एशियन गेम्स में विजेता आर्यांशी का योग गुरू ने किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के तुलसी सेवा संस्थान के महाप्रज्ञ प्रेक्षा ध्यान सभागार भवन में आयोजित योग कक्षा में मंगलवार सुबह योग गुरू ओम कालवा ने एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व कर गोल्ड जीतने पर आर्यांशी स्वामी का सम्मान किया। कालवा ने बताया कि आर्यांशी पुत्री अमित स्वामी उत्तर प्रदेश के चेटीपुरा गुरुकुल में योग शिक्षा ग्रहण कर रही है और नेशनल स्तर पर कई पदक जीत चुकी है। कालवा और उनकी योग टीम ने आर्यांशी का सम्मान किया। कार्यक्रम में योग प्रेमी हरिप्रसाद भादू, रामधन मीणा, नारायण डागा, प्यारेलाल सोनी, असलम चांगल, श्याम सुंदर मूंधड़ा, दामोदर बोहरा, चेष्टा बोहरा, स्नेहा बोहरा, देवीलाल योगी, पवन योगी, खियाराम सोनी, विवेक बोहरा, नोरंगलाल मोट, रामलाल शर्मा, सहीराम रोलण, नेहा कुमारी, रेखा बोहरा, योगिता कालवा, अन्नी देवी चौधरी, मंजू देवी चौधरी आदि मौजूद रहें। संस्था के अध्यक्ष भीखमचंद पुगलिया, मंत्री धर्मचंद धाडेवा व प्रशासक सूर्यप्रकाश गांधी ने कस्बे की बेटी को गोल्ड जीतने पर शुभकामनाएं दी।

सेवाधाम के बच्चों का श्रेष्ठ रहा परीक्षा परिणाम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मघराज मोतीलाल तापड़िया सेवा धाम छात्रावास के तीन बच्चों ने अपनी स्कूली कक्षाओं में उच्च स्थान प्राप्त किया। सेवा भारती समिति के संरक्षक सदस्यों ने बच्चों का फूलमाला पहना कर उनका हौसला बढाया।




