






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जून 2025। खेत पर कब्जा करने की धमकी देते हुए पट्टियां व तारबंदी हटाकर चोरी करने के आरोप में दो खेत पड़ौसियों के खिलाफ मामला श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज हुआ है। लोसल बड़ी निवासी निवासी लक्ष्मीदेवी पत्नी नाथूलाल मेघवाल ने धनेरू निवासी परसाराम पुत्र रेंवतराम बावरी, गणपतराम पुत्र रेवंतराम बावरी के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि आरोपी पससाराम ने धनेरू रोही में स्थित उसके खेत में 8 जून 2025 को पश्चिमी सीमा पर लगी हुई पट्टियां व तारबंदी हटाकर पट्टियां व तारबंदी चोरी कर ले गया। वहीं दक्षिणी सीमा की ओर लगी पट्टियां व तारबंदी आरोपी गणपतराम ने हटा दी व चोरी करके ले गया। आरोपियों ने परिवादिया को उसके खेत पर कब्जा करने की धमकियां दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल रामस्वरूप को दी है।




