






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 दिसम्बर 2020। श्रीडूंगरगढ़ के गांव अमृतवासी में एक किसान की खेत में कृषि कार्य करते हुए स्प्रे चढ़ने से मौत हो गयी है। एएसआई बीरबलराम ढाका ने बताया कि 6 दिसम्बर को 45 वर्षीय किसान कानाराम पुत्र धन्नाराम जाट के खेत में कार्य करने के दौरान स्प्रे चढ़ गया और परिजन उसे श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय लेकर आए। उसे श्रीडूंगरगढ से बीकानेर पीबीएम चिकितसालय रैफर कर दिया गया जहां ईलाज के दौरान आज सुबह किसान की मौत हो गयी। एएसआई ढाका पीबीएम पहुंच गए है व शव का पोस्टमार्टम करवा रहें है। इस संबंध में मृतक के भाई हरिराम ने मर्ग दर्ज करवाई है।



