May 21, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 दिसम्बर 2020। श्रीडूंगरगढ़ में कांग्रेस को प्रधानी से दूर रखने के लिए भाजपा-सीपीएम-निर्दलीय ने आपस मे गठबंधन किया था लेकिन कांग्रेस ने इनकी किलेबंदी में सेंध लगा कर क्रॉस वोट के सहारे अपना प्रधान बना लिया। ऐसे में सबकी निगाहें आज होने वाले उपप्रधान के चुनाव पर टिकी हुई है। आज उपप्रधान के लिए कांग्रेस से वार्ड एक मे विजयी रही जसोदा देवी ओर वही गठबंधन की ओर से नई रणनीति बनाते हुए सीपीएम से जीती हुई वार्ड 14 की सदस्य भंवरी देवी को अपना प्रत्याशी बनाया गया है। दोनो पार्टियों के सदस्य अभी भी बाड़ेबंदी में है और सभी मे यही उत्सुकता है कि आज गठबंधन की लाज बचेगी या विश्वाघात ही दोहराया जाएगा।