






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अगस्त 2023। कुछ देर पहले हाइवे पर हुए हादसे की खबर में अपडेट है कि एक युवती सहित तीन जने घायल हुए है। इनमें बीकानेर से जयपुर की ओर जा रहें कार सड़क किनारे खड़ी एक बोलेरो से जा टकराई। टक्कर इतनी गंभीर थी कि दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए है। कार सवार में जयपुर निवासी दो भाई बहन पूजा अरोड़ा व चंदन अरोड़ा पुत्र अमरनाथ अरोड़ा घायल हो गए है। इनमें पूजा को बीकानेर रेफर किया है। बोलेरो सवार बिग्गा निवासी 45 वर्षीय मदनराम पुत्र ज्ञानाराम भी गंभीर रूप से घायल हो गए है व इन्हें भी बीकानेर रेफर किया गया है। इसमें भैंराराम भी चोटिल हो गए है। सूचना मिलने पर अनेक स्वयंसेवक अस्पताल पहुंच कर मेडिकल स्टाफ की मदद कर रहें है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बोलेरो खेत में से चारा लेकर आ रही किसी सवारी का इंतजार कर रही थी तभी सामने से कार ने टक्कर मार दी।





