May 21, 2026
WhatsApp Image 2024-10-06 at 16.29.05

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अक्टूबर 2024। शनिवार को बीकानेर के दौरे पर रहे पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरणसिंह के पौत्र एवं वर्तमान में केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी से क्षेत्र के किसानों ने शनिवार को मुलाकात की। किसानों ने उनका स्वागत सम्मान करते हुए अपनी मांगों से अवगत करवाया। क्षेत्र के किसान रत्तिराम गोदारा, भंवरलाल गोदारा, रूपाराम गोदारा, लक्ष्मण गोदारा आदि ने चौधरी को हल एवं मूंगफली की फसल भेंट करते हुए उनका स्वागत किया। इस मौके पर इन्होंने चौधरी को एक पत्र सौंपते हुए सर्मथन मूल्य पर मूंगफली की संपूर्ण उपज खरीद करवाने की मांग की। किसानों ने क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति से अवगत करवाते हुए 25 क्विंटल की सीमा को हटाने एवं पूर्ण उपज खरीद की आवश्यकता जताई। इस पर चौधरी ने इस संबध में आवश्यक प्रयास करने का आश्वासन दिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के किसानों ने बीकानेर पहुंचकर जयंत चौधरी को हल भेंट दिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र की भौगाेलिक स्थिति बताते हुए मूंगफली की फसल भेंट दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किसान हित में मूंगफली की पूरी फसल एमएसपी पर खरीद करने की मांग की।