May 21, 2026
WhatsApp Image 2024-10-06 at 16.56.44

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अक्टूबर 2024। एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने सरदारशहर रोड स्थित झंवर बस स्टैंड के पास भीड़भाड़ वाले इलाके में कार्रवाई की है। थानाधिकारी इंद्रकुमार के निर्देशन में टीम ने झंवर बस स्टैंड के निकट जुआ खेलते दो जुआरियों को पकड़ लिया है। आरोपियों से ताश पत्ते व नगदी बरामद कर ली गई है। हैड कांस्टेबल देवाराम की अगुवाई में कांस्टेबल राजवीरसिंह व नरेंद्र की टीम ने कालूबास निवासी लूणाराम तथा बिग्गाबास निवासी मुकेश पुत्र अशोक को पकड़ कर थाने लेकर पहुंची। दोनों के गिरफ्तार कर पुलिस ने 3150 रूपए नगदी बरामद किए है।