






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अगस्त 2023। गांव पुनंदलसर के किसान आज शाम 5 बजे से बिजली की मांग को लेकर 220 जीएसएस श्रीडूंगरगढ़ के बाहर धरना दे रहें है। किसानों ने बताया कि पुनंदलसर की रोही में करीब 300 कुओं पर बिजली ठप्प है और बिजली नहीं देना किसान सहन नहीं करेंगे। किसानों ने हर हाल में पूरी बिजली देने की मांग की और वे लगातार बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन लगाने की बात कह रहें है। किसान डुंगरसिंह ने कहा कि शाम 5 बजे से बिजली बंद है और किसानों की मांग को पूरा किया जाए। इस दौरान किसान सुमेर सिंह, गजेंद्र सिंह, प्रभुसिंह, पप्पूसिंह, बनवारी गोदारा, मनिराम गोदारा, ऊपनी से उमाराम गोदारा, रामप्रताप गोदारा, रामकिशन, सोननाथ, इंद्राराम नाई, शंकरसिंह, ईसरसिंह, सालासर के रामेश्वर व पोकरराम, दुसारना रतिराम, किशन सहित अनेक किसान मौजूद रहें। करीब चार घंटे प्रदर्शन के बाद बिजली विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए किसानों से अधिकारियों ने समझाईश की व एक घंटे में बिजली जोड़ देने बात पर सहमति बनी है।




