May 21, 2026
WhatsApp Image 2023-08-13 at 6.29.39 PM

निजी सकूल संगठन सेवा की बैठक संपन्न, की लंबी चर्चा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्कूल एजुकेशन वेलफेयर एसोसिएशन राजस्थान के श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक में आने वाली शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के स्कूल संचालकों की बैठक कस्बे के सर्जन पब्लिक स्कूल में शहर अध्यक्ष मनोज गुंसाई एवं ग्रामीण अध्यक्ष ओमप्रकाश भाकर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कोडाराम भादू ने आरटीई के तहत नि:शुल्क पढ़ाए गए विद्यार्थियों की शिक्षा सत्र 2022-23 की द्वितीय किश्त के भुगतान की प्रक्रिया शुरू करवाने हेतु बिल बनवाने के लिए विभाग में संपर्क करने की जानकारी दी। इस दौरान दोहरे नामांकन के अंतर्गत स्कूलों को आने वाली समस्याओं से निजात दिलाने के लिए वक्ताओं ने सुझाव रखें। आगामी माह में शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित स्कूली खेलकूद प्रतियोगिताओं में गैर सरकारी स्कूलों के शारीरिक शिक्षकों को भी निर्णायक व चयनकर्ता के रूप में ड्यूटी देने, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा ऑनलाइन जारी किए जाने वाली डुप्लीकेट मार्कशीट में संबंधित संस्था द्वारा वेरीफाई करने, सहित अनेक बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में मनीष शर्मा, विजयराज सेवग, राम जाखड़, रामनिवास पूनिया, राकेश व्यास, राम सिंह भादू, रेवंतराम आदि ने विचार व्यक्त किए। सृजन पब्लिक स्कूल के निदेशक लीलाधर सारस्वत ने सभी स्कूल संचालकों का आभार व्यक्त किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेवा संगठन के सदस्यों स्कूलों ने की बैठक, समस्याओं पर की चर्चा।

श्रीइंद्र करणी सेना संगठन की युवा शक्ति ने की तिरंगा लगाने की मांग।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे में युवा शक्ति के नए संगठन श्रीइंद्र करणी सेना के युवाओं ने जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल से मुलाकात कर एक पत्र सौंपते हुए घुमचक्कर स्थित सर्किल पर एक विशाल तिरंगा लगवाने की मांग की है। युवाओं ने उपखंड अधिकारी के नाम तहसीलदार राजवीर कड़वासरा को भी पत्र सौंपते हुए तहसील में युवाओं की भावनाओं को देखते हुए सर्किल पर तिरंगा लगवाने की मांग की। संगठन के सभी युवा कॉलेज विद्यार्थी है। युवा अशोक मूंधड़ा, गौरव मूंधड़ा, मनमोहन धूत, नारायण पारीक, राम ओझा, गौतम झाबक, हर्ष पारीक, मुकेश पारीक ने बताया कि हम भाजपा के नेताओं से भी मिले। युवाओं ने डॉ विवेके माचरा से भी सहयोग की मांग की और तिरंगा लगवाने की मांग की। वहीं प्राप्त जानकारी के अनुसार पालिका ने भी यहां विशाल तिरंगा लगाने का प्रस्ताव लिया गया था।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवाओं ने की तिरंगा लगवाने की मांग।

कल होगा “एक शाम देश के नाम कार्यक्रम”, ज्योति व कोमल को दी जिम्मेदारी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तपस्विनी फाउंडेशन द्वारा सोमवार को एक शाम देश के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में महिलाएं व छात्राएं सांस्कृतिक, सामाजिक विषयों पर विचार व्यक्त करेंगी और अनेक कार्यक्रम होंगे। फाउंडेशन के संयोजक सुनील तावणीयां ने बताया की आज फाउंडेशन की कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर ज्योति सोनी एवं मंत्री पद पर कोमल प्रजापत की नियुक्ति कि गई। तावणियां ने बताया कि फाउंडेशन का उद्देश्य महिलाओं में जागरूकता को बढ़ाना देना है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज शाम फांउडेशन की आयोजित बैठक में ज्योति व कोमल को दिए पद।

अब श्रीडूंगरगढ़ में होगा डायलिसिस, मशीन भेंट की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के संजीवनी अस्पताल में पार्वती देवी रामकिशन झंवर फाउंडेशन, भायंदर द्वारा डायलिसिस मशीन भेंट की गई। श्रीडूंगरगढ़ के भांजे व मुम्बई के रहवासी व पार्वती देवी रामकिशन झंवर फाउंडेशन के ट्रस्टी नरेन्द्र झंवर ने अपने ननिहाल में डायलिसिस मशीन की सौगात देते हुए कहा कि श्रीडूंगरगढ़ के नागरिकों को अब डायलिसिस के लिए बीकानेर नहीं जाना पड़ेगा जिससे नागरिक समय व अन्य असुविधाओं से बच सकेंगे। इस दौरान पार्वती देवी झंवर सहित पूरा परिवार मौजूद रहा और नंदकिशोर राठी, गोपाल राठी, शिव करनाणी, रवि मालपाणी, कमल किशोर सोमानी उपस्थित रहें। डॉ हीरामनाथ सिद्ध, डॉ मिनाक्षी बनसोडे, भंवरलाल तावणियां, मदनलाल शर्मा, पोकरमल शर्मा सहित अस्पताल प्रबंधन ने झंवर परिवार का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। झंवर परिवार ने संजीवनी अस्पताल में डायलिसिस मशीन भेंट दी, प्रबंधन ने जताया आभार।