






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जून 2024। मूंगफली की बिजाई होने के बाद फसल उगाव पर है और पूरा पानी नहीं मिलने से भीषण गर्मी में उगने के साथ ही पौधे जलकर मर रहें है। ये पीड़ा क्षेत्र के किसानों की सेरूणा जीएसएस पर फूट पड़ी है। यहां बड़ी संख्या में किसान पहुंचे है और पूरी बिजली नहीं दिए जाने पर आक्रोश जता रहें है। किसानों ने बताया कि कृषि कनेक्शनों पर हो रही अघोषित कटौती के बाद जो बिजली मिल रही है उसमें भी बार बार कट लग रहें है जिससे किसान बुरी तरह से परेशान है। मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंदराम मेघवाल भी पहुंचे है और किसानों के साथ सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे है। मेघवाल ने भजनलाल सरकार के खिलाफ पड़ाव डालने की चेतावनी देते हुए किसानों को पूरी बिजली देने की मांग की है। विभाग के कनिष्ठ अभियंता धरनार्थियों से समझाईश का प्रयास कर रहें है वहीं आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचने की सूचना मिल रही है। बता देवें एक और ऊर्जा मंत्री आज बीकानेर में रहें और क्षेत्र की बिजली समस्याओं को दूर करने की मांगे सुनी वहीं दूसरी और परेशान किसानों ने सेरूणा जीएसएस का घेराव किया है। नीचे दी लिंक पर क्लिक कर देखें पूरा वीडियो- https://fb.watch/sPEH2U9Kky/




