May 20, 2026
WhatsApp Image 2024-06-20 at 14.52.31_5107dee5

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जून 2024। क्षेत्र में एक 17 वर्षीय युवती बुधवार दोपहर अपने घर से निकली और लापता हो गई है। परेशान पिता ने थाने पहुंचकर उसे ढूंढ़ लाने की गुहार पुलिस से लगाई है। गांव लाधड़िया निवासी रतनाराम ने गुमशुदगी दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री बुधवार दोपहर को घर से निकली और लौट कर नहीं आई। परिवादी ने पास पड़ौस में तथा गांव में उसे ढूंढा पर वह नहीं मिली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और हैड कांस्टेबल बलवीरसिंह ने युवती की तलाश प्रारंभ कर दी है।