






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जुलाई 2022। बुधवार को दुसारणा के एक 22 वर्षीय युवक ने जहर खाकर प्राण दिए वहीं सुबह सुबह गांव ठुकरियासर में एक 44 वर्षीय पिता द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने की रिपोर्ट उसके पुत्र ने थाने में दर्ज करवाई है। गांव ठुकरियासर निवासी 44 वर्षीय मदनलाल मेघवाल ने 11 जुलाई को बेनीसर स्थित एक होटल के बाहर अपना ट्रक खड़ा किया व जहर खा लिया। मदनलाल के बेहोश हो जाने पर उसे पीबीएम ले जाया गया जहां ईलाज के दौरान 12 जुलाई को उसकी मौत हो गई। मृतक के 22 वर्षीय पुत्र जगदीश ने मर्ग दर्ज करवाई व मामले की जांच हैड कांस्टेबल आवड़दान के सुपुर्द की गई है।




