






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 दिसम्बर 2021। रिटार्यड फौजी पिता श्रवणसिंह शेखावत निवासी नवलगढ़ ने श्रीडूंगरगढ़ के धीरदेसर चोटियान में अपने फौजी पुत्र छत्रपाल सिंह का विवाह मंजू कंवर से सम्पन्न करवाया। विवाह को दहेज मुक्त करने की प्रेरणा देते हुए श्रवण सिंह ने कहा की शिक्षिका पत्नी चित्रा राठौड़ सदैव समय बदलने और बेटी बहू के सम्मान की बात कहती है और अब समय आ गया है कि प्राचीन प्रथाओं को बदल कर ही आज के समय में बेटी बचाओ अभियान सफल बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि देश का सम्मान विश्व पटल पर तभी बढ़ेगा जब हर घर में वधू का सम्मान बेटी की तरह होगा। वधू के परिजनों सहित ग्रामीणों ने भी उनके इस कदम की सराहना की व मंजू कंवर को शुभकामनाएं देते हुए आशीर्वाद दिया।




