May 21, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 नवंबर 2025। श्री काल भैरव के अवतरण दिवस पर आड़सर बास के भैरव मंदिर में महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यहां 12 नवंबर 2025, बुधवार को श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर की भव्य सजावट व बाबा का दिव्य श्रृंगार किया जाएगा। श्रद्धालुओं द्वारा महापूजन व दिनभर दर्शन कीर्तन के आयोजन संपन्न होंगे। शाम सवा सात बजे मंदिर प्रांगण में 51 किलो केक का भोग बाबा को लगाया जाएगा व महाआरती के बाद सभी को केक का महाप्रसाद वितरण किया जाएगा। मंदिर समिति द्वारा सभी श्रद्धालुओं से 12 नवंबर को बाबा के दर्शन कर महाप्रसाद लेने का आग्रह भी किया गया है।