May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-11-09 at 09.30.43

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 नवंबर 2025। क्षेत्र से प्रतिदिन युवतियों के घर से लापता होने और परिजनों के परेशान होने की चितंनीय घटनाएं लगातार बढ़ रही है। बिग्गाबास में एक माता खेत गई तो पीछे से उसकी 20 वर्षीय युवती लापता हो गई। परेशान परिवादिया किसनादेवी ने श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंच कर पुलिस से युवती की तलाश करने की गुहार लगाई है। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि 6 नवंबर की सुबह 5.30 बजे उसके पति घर में सो रहें थे और वह खेत चली गई। वह खेत पहुंची तो उसे सूचना मिली उसकी 20 वर्षीय पुत्री बबली घर से लापता हो गई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल देवाराम के सुपुर्द कर दी है।