






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अगस्त 2022। कालूबास के श्यामसुंदर पारीक का पुत्र विशाल पारीक ने सरदारशहर के सबसे बड़े एसबीडी राजकीय स्नातकोत्तर महाविदयालय में विजय परचम फहराया है। यहां अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के विशाल पारीक ने 139 मतों से विजय हासिल की है। महावदियालय में 1617 वैध मत से 500 वोट विशाल ने हासिल किए। बता देवें श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के मोमासर व आड़सर सहित आस पास सटे गांवो से करीब 80 वोट विशाल ने एकतरफा हासिल किए है। सरदारशहर की एसबीडी कॉलेज की छात्र राजनीति में लगातार सक्रिय पवन सैनी ने बताया कि मोमासर से 57 वोट व आड़सर के 8 मतों सहित आस पास के गांवो के वोट विशाल पारीक को मिले है।मोमासर के बाबूलाल गर्ग, सीताराम सुथार, मोहित शर्मा, हरीश सांखला, पुर्व संयुक्त सचिव धापु नाई ने एबीवीपी के समर्थन में जमकर प्रयास किए। बता देवें श्रीडूंगरगढ़ के बेटे द्वारा सरदारशहर में विजय पताका फहराए जाने पर क्षेत्र में खुशी का महौल है। विशाल का परिवार व रिश्तेदार मिठाईयां बांट रहें है व सरदारशहर में जश्न प्रारंभ हो गया है।



