






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 मई 2026। शनिवार रात करीब 7.30 बजे गांव सुरजनसर के मुख्य बाजार में रूपाराम डूडी के कपड़े के गोदाम में आग लग गई। आग ने फैलते हुए गोदाम से सटी हुई दुकान में फैल गयी। आग की चपेट में आया लाखों रुपए का कपड़ा जलकर खाख हो गया। इसी के पास तीसरी दुकान से कपड़ा निकाल लिया गया जिससे वह नुकसान से बच सका। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया गया। सरपंच ओमप्रकाश शर्मा मौके पहुंचे और बड़ी संख्या में युवा एकत्र हो गए।
तीन घण्टो में बुझी आग, बड़े नुकसान से परिवार आहत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सुरजनसर और आस पास के गांवो में भी बालाजी क्लॉथ स्टोर पर ब्याह शादियों के लिए कपड़े लेने ग्राहकों का आना जाना था। आग लगने पर पड़ौस में स्थित घर के लोगों ने दुकान मालिक को धुंआ उठने की सूचना दी। दुकान मालिक को लगा अभी दिया बत्ती करके निकले है तो धुंआ अगरबत्ती का होगा। परन्तु तभी धुंए के गुब्बार उठने लगे तो दो तीन फोन और उनके पास गए और मौके पर ग्रामीण उमड़ आए। आस पास के घरों वाले ग्रामीणों ने मोटरें चलाकर कुंड से पाइप लगाए, युवाओं ने बाल्टियों से पानी डाला, ट्रेक्टर पर पानी लेकर आग बुझाने के प्रयास किये गए। सरपंच ने प्रशासन को सूचना देते हुए दमकल भेजने की मांग की। तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा ने दमकल भेजी। श्रीडूंगरगढ़ से दमकल ने पहुंच कर आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया। आग को काबू करने के लिए गोदाम के पीछे से दीवार तोड़कर रास्ता बनाया गया। युवाओं ने पास ही स्थित एक ओर दुकान से कपड़ा व सामान बाहर निकाला गया। करीब तीन घण्टो की कड़ी मशक्कत से आग बुझाई गयी। दुकान में वैवाहिक सीजन को देखते हुए लाखों का नया माल भरा था, परिवार नुकसान से मायूस हुआ। देर रात तक लोग मौके पर जमा रहें। रविवार सुबह प्रशासनिक टीम द्वारा मौका मुआयना किया जाएगा। देखें घटना का पूरा वीडियो:- https://www.facebook.com/share/v/1ED2v4L3cE/








