May 21, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जुलाई 2024। आज शुक्रवार की सुबह एक शुक्र के साथ प्रारंभ हुई है। बीती रात करीब 11.30 बजे नेशनल हाइवे पर स्थित घुमचक्कर पर परसुमल मिठाई वाले की तीसरी मंजिल पर बने एक कमरे में आग लग गयी। पुलिस थाने व पालिका दमकल के नजदीक स्थित इस मौके पर पुलिस व दमकल कर्मी तुरंत पहुंच गए। यहां हेड कांस्टेबल हरिराम मीणा ने पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार इस कमरे में कोई रहता नहीं था व ऑफिस का कुछ सामान रखा था। पर्दे में लगी आग की चपेट में एक गद्दा भी आ गया व शेष कोई खास नुकसान नहीं हुआ है।