August 29, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जनवरी 2024। सर्दी से बचने के उपायों में अनेकों बार बंद कमरे में होने वाले धुंए से नींद में ही मौत की नींद सो जाने के अनेक मामले देखने को मिलते है। क्षेत्र के गांव मोमासर में हड़मानसिंह पुत्र गिरधारी सिंह राजपुरोहित की बुधवार रात कमरे में हुए धुंए से मौत हो गई। मृतक के भतीजे सुरेश पुत्र पुखराज राजपुरोहित निवासी बीछवाल ने श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में मर्ग दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि उसके काका हड़मानसिंह कमरे में सोने के दौरान हिटर चलाकर सो गए। 3 जनवरी की रात हिटर से पास रखे कपड़ो ने आग पकड़ ली और कमरे में धुआं होने के कारण दम घुटने से करीब 10.30 बजे काका की मौत हो गई। पुलिस ने गुरूवार की शाम साढे चार बजे के आस पास शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को शव सौंप दिया। मामले की जांच थानाधिकारी अशोक विश्नोई जांच करेंगे।