May 21, 2026
00000_

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अक्टूबर 2025। बारानी खेत में काम कर रहें किसान परिवार की ढाणी से अचानक लपटें उठने लगी। आस पास के किसानों सहित परिवार ने बुझाने के प्रयास किए परंतु ढाणी में रखा सामान व नगदी जलकर खाख होने से परिवार मायूस हुआ। क्षेत्र के गांव ठुकरियासर की उत्तरादी रोही में किसान रतनाराम मेघवाल के बारानी खेत में बनी ढाणी में शुक्रवार शाम करीब 5 बजे आग लग गई। रतनाराम ने बताया कि परिवार के सदस्य खेत में काम कर रहें थे तभी अचानक ढाणी में आग लग गई। आग में 8 हजार रूपए नगदी, कपड़े, राशन और बर्तन जलकर खाख हो गए। आस पास पानी नहीं होने के कारण मिट्टी डालकर आग बुझाई गई। खेत पड़ौसी चेतन, मूलाराम मेघवाल, मुखराम, लूणाराम, दयाल ने मौके पर पहुंच कर मिट्टी डाल कर आग बुझाने में मदद की। पड़ौसी किसानों ने ग्राम विकास अधिकारी व प्रशासक को सूचना देकर परिवार की मदद करने की मांग की।