






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 मार्च 2024। होली का त्योहार जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है चंग धमाल के साथ अपने समाज व परिवारों को एकत्र करने उत्साहित करने वाले आयोजनों की धूम चारों ओर नजर आ रही है। हैदराबाद के तेलंगाना में सारस्वत कुंडिया समाज के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के प्रवासी युवाओं ने रविवार शाम को मिलकर होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया। सरसजी महाराज के पूजन से समारोह प्रारंभ हुआ और नवदीप बीकानेरी की धमाल प्रस्तुतियों पर युवा खूब झूमे। जमकर चंग बजाया गया और उल्लास के साथ समारोह संपन्न हुआ। इस दौरान अध्यक्ष दीपक सारस्वा ने सभी का स्वागत किया व आभार जताया। अध्यक्ष ने परदेश में अपनी संस्कृति व परंपराओं का जागरूक होकर पालन करने की बात कही। समारोह में दिनेश सारस्वा, तेजपाल सारस्वा, किशन सारस्वा, गजानंद ओझा, धर्मचंद सारस्वा, भरत ओझा, श्यामसुंदर सारस्वा, राकेश सारस्वा, राकेश ओझा, पवन सारस्वा, प्रियवृत सारस्वा, हनुमान मोट, राजकुमार ओझा, अनिल ओझा, अजय ओझा, अशोक ओझा, सुरेश ओझा, आशीष सारस्वा, उमेश ओझा, महावीर सारस्वा, गोविंद गुरावा, रामराज गुरावा, श्याम सारस्वा, मुरलीधर तवानियां, पंकज सारस्वा, भवानी कायल सहित अनेक युवा शामिल हुए।




