






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अगस्त 2025। राज्य सरकार ने शुक्रवार को प्रदेश भर में पांच वरिष्ठ एईएन को एक्सईएन के पद पर पदोन्नति दी है। इन पांच लोगों में श्रीडूंगरगढ़ के गांव बाना के मूल निवासी व श्रीडूंगरगढ़ विद्युत विभाग के प्रसारण शाखा में एईएन पद पर सेवारत हरिराम सिद्ध बाना को भी पदोन्नति प्राप्त हुई है। विदित रहें बाना 2013 से श्रीडूंगरगढ़ में ही अपनी सेवाएं दे रहें है। उन्हें एक्सईएन पद पर पदोन्नति के साथ फलौदी तबादला दिया गया है। उनके जानकारों व मित्रों ने उन्हें बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी है।



