






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अगस्त 2025। क्षेत्र में चोरों द्वारा बेखौफ चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहें है। गांव सुरजनसर के ग्रामीणों ने भी घटना पर नाराजगी जताते हुए शुक्रवार को पुलिस से चोरों का पकड़ने व माल बरामदगी करवाने की मांग की है। प्रशासक सरपंच ओमप्रकाश शर्मा व कनिष्ठ सहायक देवाराम मोटसरा ने थाने में परिवाद देते हुए पुलिस को बताया कि बीती रात ग्राम पंचायत भवन की छत से सौर ऊर्जा की बेटरी व प्लेटें चोरी हो गई। शर्मा ने बताया कि इससे पहले भी गांव में सार्वजनिक ट्यूबवेल की केबल व पाईप चोरी हो गए थे। शर्मा ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करने और सामान बरामद करवाने की मांग की है।



