May 20, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अगस्त 2020। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने आज कार्यवाही करते हुए डोडा पोस्त के आरोपी को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी सत्यनारायण गोदारा ने बताया कि फरवरी माह में मिनी ट्रक के माध्यम से तस्करी किया जा रहा 20 क्वींटल से अधिक डोडा पोस्त पकड़ने के मामले में पांच माह बाद तस्कर आज पकड़ा गया है। फरवरी में डोडा पोस्त के साथ ड्राईवर भी पकड़ा गया था एवं ड्राईवर के बयानों के आधार पर गाड़ी मालिक की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी विनोद कुमार के रूप में हुई है। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी एवं अभी उसके अपने घर होने की सूचना पर पुलिस दल ने उसे अपनी गिरफ्त में ले लिया। हैड कांस्टेबल सुरेश कुमार की अगुवाई में कांस्टेबल सुमेरसिंह, भिंयाराम की टीम ने आरोपी को उत्तरप्रदेश के बरेली जिले के अलीगंज थानाक्षेत्र के गांव राजपुलां कलां से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर सौंपा गया है।