






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अप्रैल 2022। श्रीडूंगरगढ़ घुमचक्कर पर शराब ठेका के पास पांच जनें शराब की बात पर आपस में झगड़ते हुए उधम मचा रहें थे। एएसआई बीरबल सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे व पांचों जनों से समझाईश की परन्तु वे नहीं माने और मरने मारने को उतारू हो गए। बीरबल सिंह ने टाइम्स को बताया कि 22 वर्षीय तलिफ़ पुत्र आसुराम नायक निवासी दुसारना बड़ा, 26 वर्षीय रफीक पुत्र रुकनदीन मिरासी निवासी ऊपनी, 40 वर्षीय मूलाराम पुत्र उदाराम नायक निवासी तोलियासर, 40 वर्षीय रामचंद्र पुत्र दीपाराम नायक निवासी बीदासर, 23 वर्षीय अशोक पुत्र दानाराम जाट निवासी रतेरु, गीढा, बाड़मेर को 151 में गिरफ्तार कर थाने पहुंचाया गया।



