






मोमासर कॉलेज में धूमधाम से मनाया पहला 15 अगस्त, शामिल हुए मौजिज ग्रामीण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज मोमासर में राजकीय महाविद्यालय की स्थापना के बाद पहला 15 अगस्त का उत्सव धूमधाम से मनाया गया और इस दौरान गांव के मौजिज ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। नॉडल अधिकारी अमित तंवर ने ध्वजारोहण किया व ग्रामीणों से कॉलेज के विकास में सहयोगी बनने की अपील की। इस दौरान पूर्व प्रधान दानाराम भांमू, उपसरपंच जुगराज संचेती, अशोक पटावरी, ताराचंद खटीक, विजय कुमार माली मनफुल गोदारा, गोपाल गोदारा, गौरीशंकर खटिक, सांवरमल बरोड़, कमल धाड़ेवा उपस्थित रहें। कॉलेज के छात्र छात्राओं ने उत्साह के साथ आयोजन में भाग लिया और राष्ट्रगान व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मंच संचालन उत्तम खटीक ने किया तथा पवन सैनी ने बच्चों को स्कॉलरशिप और काली बाई स्कूटी योजना के बारे में पूरी जानकारी दी। वहीं राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में भी स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया और प्राचार्य महावीर नाथ ने सभी का आभार जताया।


श्रीडूंगरगढ महाविद्यालय व रमन पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर महाविद्यालय प्रबन्ध समिति के सचिव श्याम महर्षि ने ध्वजा रोहण किया। इस दौरान महर्षि ने आजादी का महत्व बताते हुए हर जीव की आजादी का सम्मान करने की प्रेरणा दी। उपसचिव रामचंद्र राठी ने शिक्षित भारत के नए आयाम बताएं। समिति के सदस्य बजरंग शर्मा, विजय महर्षि ने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने का संदेश दिया। कार्यवाहक प्राचार्य विनोद सुथार ने सभी आगुंतक का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता राजेश मीणा ने किया। वहीं रमन पॉलिटेक्निक कॉलेज में निदेशक कुंभाराम घिंटाला ने शहीदों को नमन करते हुए ध्वजारोहण किया।


राजकीय कन्या महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय कन्या महाविद्यालय में छात्राओं ने धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया। युवतियों ने देशभक्ति गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। यहां प्राचार्य तेजकरण चौहान ने सभी का आभार जताया। यहां डागा स्कूल के प्रधानाचार्य भंवरलाल सहित जितेंद्र भाटी, हुलास सिखवाल, गौरव टाडा, हरिप्रसाद सिखवाल व अतुल सिखवाल उपस्थित रहें।

छात्रावास में मनाया 15 अगस्त, ये हुए शामिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्वतंत्रता दिवस समारोह 2023 महर्षि दयानंद छात्रावास श्रीडूंगरगढ़ में भी आज राष्ट्रीय पर्व धूमधाम से मनाया गया। छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भामू ने ध्वजारोहण किया व युवाओं से समाज विकास में अपना योगदान देने का आह्वान किया। समारोह में जाट विकास परिषद के अध्यक्ष कानाराम तरड़ ने युवा शक्ति को शिक्षा व सामाजिक सुधार के लिए कार्य करने की प्रेरणा दी। सामाजिक कार्यकर्ता माणकचंद मूंधड़ा, रामचन्द्र गिला, शंकरलाल कड़वासरा, भंवरलाल जाखड़, भगवानाराम महिया, भंवरलाल गोदारा, हरिराम पुनियाँ आदि मंचासीन रहे। कार्यक्रम में बनवारीलाल, नारायणराम सहित छात्रावास के सभी छात्रों की सहभागिता रही एवं छात्रावास में मूलभूत आवश्यकताओं पर चर्चा की गई।




