






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अगस्त 2024। ग्राम पंचायत सुरजनसर व सेरूणा क्षेत्र में भारी बरसात से कच्चे मकानों को नुकसान हो रहा है और सरपंचो ने गरीब परिवारों की मदद की मांग प्रशासन व सरकार से की है। सेरूणा सरपंच मंजू देवी कंवर ने अतिवृष्टि से कच्चे मकानों को हो रहें नुकसान के बाद गरीब परिवारों की मदद की मांग प्रशासन व सरकार से की है। सरपंच प्रतिनिधि रणवीरसिंह ने बताया कि गांव में रामकिशन पुत्र भोजाराम नाईक, दुर्गाराम पुत्र पूर्णाराम नाईक, बादरसिंह पुत्र मालूसिंह राजपूत के कच्चे मकानों की दीवारे गिर गई है। जिससे परिवारों के रही आवास का संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में प्रशासन ऐसे परिवारों की मदद करें। वहीं सुरजनसर सरपंच ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत क्षेत्र में गरीब परिवारों के सामने आवास का संकट खड़ा हो गया है। कच्चे मकान व दीवारे गिर रही है। गांव में मेघवाल व नायक मोहल्लों में पानी भरा होने से करीब एक दर्जन से अधिक मकान गिरे है व अनेक गिरने की कगार पर है। शर्मा ने कहा कि प्रशासन इन गरीब परिवारों को रहने के लिए आवास व्यवस्था के लिए आर्थिक सहायता देवें।




