May 20, 2026
A6

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अगस्त 2024। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ द्वारा आगामी मंगलवार को क्षेत्र के गांव डेलवां में खंड स्तरीय रक्षाबंधन उत्सव एवं ध्वज प्रदान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मोमासर खंड के खंड संघचालक शिवरतन राजपुरोहित आड़सर ने बताया कि 20 अगस्त को गांव डेलवां के ठाकुरजी मंदिर में शाम 5 बजे आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में श्री लालेश्वर महादेव मंदिर एवं शिवबाड़ी मठ के महंत पूज्य संत विमर्शानंद महाराज का सानिध्य रहेगा एवं उनके हाथों से शाखा टोली को ध्वज प्रदान किया जाएगा। गांव में कार्यक्रम को लेकर उत्साह है एवं सभी उत्सव की तैयारियों में जुटे हुए है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वंयसेवक, ग्रामीण एवं क्षेत्र के संघ के दायित्ववान कार्यकर्ता शामिल होगें एवं संघ के आनुषांगिक संघठनों से जुड़े कार्यकर्ता भी पहुंचेगें।