






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जनवरी 2023। पहाड़ो की बर्फ मानो श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में उतर आई हो। यहां खेतों में बर्फ पेड़-पौधे, फूलों व पत्तियों पर बर्फ ऐसे जम गई है जैसे पूरा इलाका बर्फिस्थान बन गया हो। गांव आडसर, राजेडू, बिग्गा, बिग्गाबास रामसरा, मणकरासर, सालासर गांवों सहित सभी गांव कड़ाके की ठंड से जूझ रहें है। राजस्थान में इस बार रिकॉर्ड सर्दी पड़ रही है और माउंट आबू में 22 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार अगले तीन दिन में सर्दी का प्रकोप रहेगा और पाला पड़ने का अलर्ट जारी किया है। शीतलहर से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। दिनभर लोग घरों में दुबके रहें व शाम होते होते गांवों में सोता पड़ जाता है। दिनभर कंपकपी छूटी व कामकाज भी प्रभावित हो रहें है।













