May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जनवरी 2023। कस्बे के बिग्गाबास निवासी एक महिला ने अपने पड़ोसी युवक सहित पूरे परिवार पर मारपीट करने, लज्जा भंग करने का आरोप लगाते हुए जरिये इस्तगासे मामला दर्ज करवाया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिग्गाबास निवासी मंजू रेगर ने अपने पड़ौसी मुकेश, उसके पिता पन्नाराम, माँ मंजू, बहिन आशा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। परिवादी मंजू ने पुलिस को बताया कि उनकी पिकअप गाड़ी में से डीजल चोरी हो गया था इस सबंध में आरोपी युवक मुकेश से पूछा तो वह रंजिश रखने लगा। इसी रंजिश को लेकर आरोपी 26 दिसम्बर को उसके घर मे घुसा ओर उसकी लज्जा भंग करते हुए मारपीट करने लगा। वह बचने के लिए घर से बाहर आई तो बाकी के आरोपियों ने मारपीट करते हुए कपड़े फाड़ दिए और उससे गहने भी छीन लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।