May 20, 2026
00000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जनवरी 2025। लगातार गत चार दिनों से ठंड ने कंपकंपी छुड़ा रखी है। चारों री बादल, बरसती ओस की बूंदे, बेअसर सूर्य की गर्मी और ठंडी हवा ने घरों से निकलना मुश्किल कर दिया है। सोमवार को दिन भर सूर्य की गर्मी महसूस नहीं हुई और लगातार धुंध का असर रहा। सोमवार रात करीब 9 बजे कोहरा कोहरा नीचे उतरता नजर आया। मंगलवार सुबह विजिबिलिटी डाउन हो गयी है। कोहरे के राज में वाहनों की गति बिल्कुल मंद हो गयी है। ऐसे में मौसम विभाग ने आज दिन में धूप खिलने की बात कही है वहीं 16, 17 व 19 को पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार 16 जनवरी को बीकानेर संभाग में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई है। वहीं कल 15 जनवरी को भी बादल छाए रहेंगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांवों में भी दुकानों के आगे लकड़ियां जलाकर तप कर सर्दी से कर रहें बचाव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोमवार को दिनभर सूर्य ने राहत नहीं दी तो मुख्य बाजार में लोगों ने लकड़ियां जलाकर तप किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लोढेरा में छाया घना कोहरा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीती रात ही आसमान से उतर आई धुंध।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्य बाजार कोहरे में लिपटा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीती रात छाया रहा घना कोहरा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव ठुकरियासर में छाया है घना कोहरा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खुले में बरस रही ओस की बूंदे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोनियासर गोदारन में छाया कोहरा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गाबास रामसरा में छाया घना कोहरा। (फोटो-मोहन जाखड़)