May 21, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अक्टूबर 2020। दहेज दानव बन कर क्षेत्र में परिवारों के टूटन का कारण बन रहा है, इसी दानव ने कस्बे की एक और बेटी को 18 वर्षों तक दहेज प्रताड़ना झेलने के बाद भी उसे उसके घर से निकलवा दिया। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि कस्बे के आडसर बास निवासी सुमन पुत्री ओमप्रकाश का विवाह करीब 18 वर्ष पूर्व 1 जुलाई 2002 को चुरू निवासी मनोज जोशी के साथ हुआ था। तभी से आरोपी पति मनोज, जेठ महेन्द्र, जेठानी राधा उसे कम दहेज के लिए तंग परेशान करने लगे। उसके परिजनों ने समय के साथ सब सही होने का दिलासा दिया व इस दौरान उसके दो बच्चे भी हो गए। बच्चों के भविष्य के लिए पीड़िता ने 18 वर्षों तक दहेज प्रताड़ना सहन भी की लेकिन आरोपियों ने करीब एक माह पूर्व उसे उसके बच्चों सहित घर से निकाल दिया। गत 20 सितम्बर को पंचायती हुई जिसमें आरोपी पीड़िता के पीहर आए और एक लाख रुपए व मोटरसाईकिल के बिना उसे नहीं ले जाने की बात कह गए। इस पर पीड़िता ने अब पुलिस का सहारा लिया है।