






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अक्टूबर 2020। निजी शिक्षण संस्थाएं जिस आर्थिक संकट से जूझ रहे है उसके लिए अब इन संस्थानों ने सरकार से राहत की मांग करते हुए आज अपनी आवाज को राजधानी जयपुर में बुलंद की है। स्कूल एज्युकेशन वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेशाध्यक्ष कोडाराम भादू की अगुवाई में शिक्षा मंत्री गोविदंसिंह डोटासरा से मुलाकात की। भादू ने टाइम्स को बताया कि जयपुर में शिक्षा मंत्री के सरकारी निवास पर शिक्षा मंत्री से मुलाकात की गई और छह माह से बंद पड़े शिक्षण संस्थानों के सुचारू संचालन करवाने, आरटीई का बकाया भुगतान शीघ्र करवाने की मांग की गई है। इस पर डोटासरा ने आरटीई का भुगतान जल्द करवाने एवं आगामी 1 नवंबर से स्कूल खोलने संबंधी चिंतन किए जाने की जानकारी भी प्रतिनिधि मंडल को दी। प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रदेश भर से एकत्र हुए संगठन के प्रतिनिधि शैतानराम चैनगल, जेठाराम चीगा, हेमलता शर्मा, संजय गहलोत, हरदया लाल चौधरी, पूनम शर्मा, विक्रम सिंह शेखावत, सीमा शर्मा, हरदेव, प्रह्लाद चौधरी आदि ने निजी विद्यालयों की समस्याओं के बारे में जानकारियां दी।




