






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अक्टूबर 2025। धनतेरस से पहले स्वास्थ्य क्षेत्र की एक बड़ी खबर तुलसी मेडिकल एण्ड रिसर्च सेण्टर अस्पताल से आई है। तुलसी सेवा संस्थान कोलकाता द्वारा संचालित इस अस्पताल में गुरूवार को अत्याधुनिक पूर्णतया स्वचालित (Fully Automatic ELITE580) सी.बी.सी. मशीन स्थापित की गई है। इस मशीन के द्वारा एक साथ 50 रोगियों की सी.बी.सी. जांच की जा सकेगी। ये चिकित्सा उपकरण पूर्णतया कम्प्यूटराईज्ड और ऑटोमेटिक है। मशीन में सैम्पल रखने के बाद सम्पूर्ण जांच मशीन द्वारा स्वतः होगी। इस मशीन से रोगियों की जांच में समय कम लगेगा व विश्वसनीय जांच रिपोर्ट प्राप्त हो सकेगी तथा मानवीय भूल की संभावना शेष नहीं रहेगी। आज इस मशीन का उद्घाटन संस्थान में प्रशासक सूर्य प्रकाश गांधी व समस्त चिकित्सकों की टीम द्वारा किया गया। ट्रांस ए शिया कम्पनी के क्वालीफाईड इंजीनियरों द्वारा मशीन के बारे में सम्पूर्ण प्रशिक्षण स्थानीय टीम को दिया गया। संस्थान के अध्यक्ष भीखमचन्द पुगलिया व मंत्री धर्मचंद धाड़ेवा अस्पताल प्रशासन को बधाई देते हुए आमजन के हितार्थ सेवाओं में निरंतर प्रगति करने की बात कही। इस मौके पर अस्पताल के चिकित्सकों ने कहा कि इस संस्थान के माध्यम से चिकित्सा के क्षेत्र में आमजन को सुलभ सेवायें उपलब्ध करवाने के प्रयास सराहनीय है। संस्थान के समस्त कार्मिको ने सभी का आभार व्यक्त किया है।







