






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जनवरी 2025। श्रीडूंगरगढ़ में पहली बार रविवार को असंगठित मजदूरों को संगठित करने के लिए भवन निर्माण मजदूर यूनियन का गठन किया गया है। गांधी पार्क में आयोजित मजदूरों की बैठक में 27 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से श्रीडूंगरगढ़ में संगठन की कमान भंवरलाल प्रजापत को अध्यक्ष चुन कर सौंपी गई है। सीटू के प्रदेश उपाध्यक्ष लखबिंदर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मजदूर एकता व मजदूर हित का नारा बुलंद किया गया। सिंह ने बैठक में शामिल सभी मजदूरों को मजदूर हित में सेवारत संगठन के संघर्ष के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सिंह ने टाइम्स को बताया कि आगामी 27 जनवरी को बीकानेर में सीटू के जिला सम्मेलन का आयोजन होगा जिसमें ब्लॉक कमेटी सदस्य व अनेक मजदूर शामिल होकर संगठन की रीति नीति समझने के साथ ही कार्य प्रारंभ करेंगे। इस दौरान कमेटी के सचिव राकेश गवारिया व सदस्य अमित, सोहन गिरी, राकेश, जीतोसिंह, अकबर, रवि, इस्लाम, राहुल सहित अनेक 27 सदस्य चुने गए। छात्र नेता मुकेश ज्याणी की अगुवाई में मजदूरों एक हो जाओ के नारे लगाए गए। सभी ने नवनियुक्त अध्यक्ष व सदस्यों को बधाई दी।




