






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अप्रैल 2024। रविवार को महेश भवन बिग्गाबास की माहेश्वरी सेवा समिति की आमसभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता धर्मचंद बिहानी ने की और नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान सभा सदस्यों ने समिति के अध्यक्ष पद पर शंकरलाल सारड़ा व मंत्री पद पर श्रीभगवान चांडक को सर्वसम्मति से नियुक्त किया। कोषाध्यक्ष पद पर कमल किशोर पेड़ीवाल व उपाध्यक्ष पद पर सोहनलाल बिहाणी, उपमंत्री मदनलाल बलदेवा को जिम्मेदारी दी गई है। सभा में समाज को एकजुट कर समिति के सेवा कार्य बढ़ाए जाने के विषय पर विस्तृत चर्चा की गई। सदस्यों ने सार्वजनिक हित के कार्य करवाए जाने पर सहमति जताई। इस दौरान सत्यनारायण पेड़ीवाल, रामचंद्र डागा, सुशील कुमार डागा, गोपीलाल मूंधड़ा, शंकरलाल पेड़ीवाल, सुरेश मूंधड़ा, कैलाश पेड़ीवाल, मनोज डागा, मनोज लखोटिया, संजय करनाणी, शिव बिहानी, श्रीभगवान झंवर, अशोक बाहेती, लक्ष्मीनारायण पेड़ीवाल, मघराज मूंधड़ा सहित बिग्गाबास से माहेश्वरी समाज के अनेक परिवारों से अनेक प्रतिनिधि शामिल हुए। सभा सदस्यों ने माहेश्वरी पंचायत का कार्यभार भी महेश भवन के पदाधिकारियों को सौंपा।




