May 21, 2026
11111

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अप्रैल 2024। श्रीडूंगरगढ़ व सेरूणा पुलिस की कार्रवाई में रविवार को अलग अलग मामलों में कुल 6 जनों को गिरफ्तार किया गया। सेरूणा थाने के एएसआई चैनदान ने कार्रवाई करते हुए सेरूणा से पूनरासर रोड पर रात करीब 8.30 बजे 46 पव्वे अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने इसी गांव के निवासी चुन्नीलाल नायक के खिलाफ मामला दर्ज किया। वहीं इसी थाने के एएसआई राजकुमार ने सरसों चोरी कर के भागने के आरोप में गोपालसर निवासी 31 वर्षीय जंजीर बावरी को गिरफ्तार किया। एएसआई चैनदान ने गाली गलौच करते हुए लड़ाई झगड़ा करने के आरोप में सेरूणा निवासी 55 वर्षीय चुन्नीलाल मेघवाल व 55 वर्षीय भुराराम मेघवाल को गिरफ्तार किया। श्रीडूंगरगढ़ थाने में एसआई इंद्रलाल ने कार्रवाई करते हुए संगीन अपराध रोकने के लिए नोहर निवासी 36 वर्षीय जीतू सिंधी व प्रताप बस्ती निवासी 22 वर्षीय कालूराम सोनी को गिरफ्तार किया।